अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए की गौरी माता की पूजा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री वैश्य अग्रवाल महिला सभा की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणगौर पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए गौरी माता की पूजा-अर्चना की।हिन्दू पंचायती धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला सभा की अध्यक्ष ऊषा अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस गणगौर महोत्सव में महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए गौरी माता की पूजा करती हैं। अविवाहित कन्याएं अपने लिए योग्य वर की कामना के साथ होली के अगले दिन से अपनी विवाहित सखी के साथ गौरी की पूजा चैत्र शुक्ल तीज तक करती हैं। इस दिन गौरी व ईश्वर की शोभायात्रा निकाली जाती है और नहर, नदी या कुंए में विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर पं. ओमप्रकाश शर्मा ने गणगौर महोत्सव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोनिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, प्रतिभा गुप्ता, संगीता अग्रवाल, सपना अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, उर्मिला गुप्ता, वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शरत चन्द्र गुप्ता, सचिव राकेश मित्तल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अमिताभ अग्रवाल, गोपाल बंसल, सुरेश अग्रवाल, आंचल अग्रवाल अवधेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *