घंटाकर्ण देवता की पूजा संपन्न

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के अंतर्गत बरकुली बडियारगढ़ में पिछले चार दिनों से चल रही घंटाकर्ण देवता की पूजा हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई। अनुष्ठान के दौरान मंदिर में मां भगवती की मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर पश्वाओं पर अवतरित हुए देवताओं ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी ने कहा कि यहां कण-कण में देवी देवताओं का वास है। कहा कि यह क्षेत्र अभी भी मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा है। क्षेत्र में पानी, स्वास्थ्य सुविधा के साथ ही यातायात के साधनों का अभाव है। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर वह जल्द ही सीएम को पत्र लिखेंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *