रामनवमी पर कन्याओं की पूजा

Spread the love

नई टिहरी : भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग में रामनवमी पर्व पूरी भक्ति व आस्था के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की तपस्थली रामकुंड और गंगा संगम पर स्नान कर भगवान रघुनाथ के मंदिर मे पूजा-अर्चना की। जबकि जनपद टिहरी के विभिन्न हिस्सों सहित जिला मुख्यालय में रामनवमी पर्व श्रद्धा से मनाया गया। बुधवार को रामनवमी के पर्व को बड़े ही धूमधाम से जनपद टिहरी में मनाया गया। जनपद टिहरी के मंदिरों में भक्तों ने रामनवमी पर पूजा-अर्चना के साथ ही कन्याओं का जिमाने का भी सिलसिला जारी रहा। त्रिदेव मंदिर में कन्याओं को जिमाने के साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। वहीं परंपरानुसार देवप्रयाग में भगवान रघुनाथ की उत्सव मूर्ति मंदिर के बाहर छत्री मे रखी गयी। जहां तीर्थपुरोहित समाज द्वारा नवरात्र की हरियाली घरों से लाकर भगवान को समर्पित कर स्वस्थ व सुखी जीवन का आशीर्वाद लिया। तीर्थ पुरोहित समाज की महिलाओं ने भगवान राम को समर्पित भजनों का इस मौके पर गायन भी किया। प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी-देवताओं के निशान के साथ यहां पर्व का पुण्य लाभ लेने गंगा स्नान को भी पहुंचे। वहीं देश के कई क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओ ने भी संगम स्नान के बाद भगवान राम का दर्शन पूजन कर यहां आशीर्वाद लिया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *