विश्वकर्मा दिवस पर की यंत्रों की पूजा

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में बुधवार को भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओटी में प्रयुक्त होने वाले यंत्रों और उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। एनेस्थिसिया विभाग के प्रो. डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और तकनीक का देवता माना जाता है। चिकित्सा के क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले उपकरणों की सुरक्षा और उत्तम उपयोग के लिए इनकी पूजा हमारे लिए आस्था और परंपरा दोनों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा हमें अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहने और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देती है। इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र यादव, डॉ. वंदना गहरवाल, डॉ. मनीष, डॉ. सपना, डॉ. शिवानी, डॉ. आशीष, डॉ. दर्शन, डॉ. कमलजीत, डॉ. रचना, डॉ. रोहित आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *