रुद्रप्रयाग : केदारनाथ यात्रा पर आए एक यात्री की पैदल मार्ग में अचानक घोड़े से गिरकर घायल हो गया, जिसे एयरलिफ्ट करते हुए गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 4 बजे कानपुर यूपी निवासी ऋषिराज सिंह पुत्र रविराज भदौरिया घोड़े से केदारनाथ को रवाना हुए। कुबेर ग्लेशियर के पास वह घोड़े से गिरकर चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ के जवानों द्वारा उन्हें रेस्क्यू करते हुए बड़ी लिंचौली लाया गया। यह यात्री पहले से ही दिक्कत में थे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डॉक्टर की सलाह पर बड़ी लिंचौली हेलीपैड से ट्रांस भारत हेली सेवा से एयरलिफ्ट करते हुए गुप्तकाशी लाया गया जहां अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। (एजेंसी)