मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Spread the love

अल्मोड़ा। भिकियासैंण में जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर भाजपा मंडल भिकियासैंण की कार्य समिति बैठक हुई। पदाधिकारियों ने मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बैठक का शुभारंभ मंडल प्रभारी विनोद भट्ट व पदाधिकारियों ने दीप जलाकर किया। बुधवार को जीना भवन में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी विनोद भट्ट ने संगठन की मजबूती के लिये एकजुटता का मंत्र दिया। बैठक में मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, महामंत्री संदीप खुल्बे, मदन मेहरा, आनंद कड़ाकोटी, संजय अग्रवाल, निर्मला शर्मा, देवगिरी, सुरेंद्र सिंह, गोविंद रावत, देवेश खुल्बे, राजेंद्र बिष्ट, प्रह्लाद, जीवंती देवी, भूपेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *