भजन सिंह पुरस्कार से सम्मानित होगें साहित्यकार कठैत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा शहर के साहित्यकार नरेंद्र कठैत को गढ़वाली बोली, भाषा में दीर्घकालीन उत्कृष्ट साहित्य सृजन एवं अनवरत इन बोली की साहित्य सेवा के लिए उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान योजना के तहत भजन सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नरेंद्र कठैत को यह पुरस्कार मिलने पर नागरिक कल्याण मंच ने खुशी जताई है।
नागरिक कल्याण मंच के सचिव गब्बर सिंह नेगी ने बताया कि साहित्य के युग पुरोधाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान योजना शुरू की गई। बताया कि उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति एस भदौरिया द्वारा जारी आदेश में शहर के साहित्यकार नरेंद्र कठैत को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान योजना के तहत भजन सिंह पुरस्कार से अंलकृत किया जाना है। बताया कि चयनित साहित्यकारों को सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा 30 जून को यह सम्मान दिया जाएगा। इससे पूर्व नरेंद्र कठैत को गढ़वाली भाषा में उत्कृष्ट एवं मौलिक व्यंग्य लेखन के लिए 2008-09 का आदित्य राम नवानी पुरस्कार, उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा वर्ष 2011-12 का लोक भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डा. गोविंद चातक सम्मान, साल 2011 में हिमाद्री रत्न सम्मान, 2013 में लोक साहित्य मंच दिल्ली द्वारा महाकवि कन्हैयालाल डंडरियाल साहित्य सम्मान से नवाजा जा चुका है। उनकी गढ़वाली भाषा में 18 व हिंदी भाषा में 3 कृतियां प्रकाशित हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *