सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया यज्ञ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: महानगर कांग्रेस कमेटी और यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान में केंद्र व भाजपा सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया और ईश्वर से भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की।शनिवार को आयोजित यज्ञ के दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में किसान, मजदूर और व्यापारी सहित आम जन मानस का बुरा हाल हो चुका है। केंद्र सरकार जरूरतमंद वस्तुओं पर भी टैक्स लगाने पर आमादा है। खाद्य पदार्थों पर केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए जी एस टी के कारण सभी जाति और धर्म के लोगों में केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रति आक्रोश है, इसलिए कांग्रेस जनों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया है। कहा कि चाहे भाजपा द्वारा जनता पर थोपी गई नोटबंदी रही हो, जी एस टी हो या अग्निपथ योजना हो, इन सभी योजनाओं से देश का नुकसान ही हुआ है और आगे देश को ऐस नुकसान न झेलने पड़े, इसलिए कांग्रेस जन ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। मौके पर खाद्य सामग्री पर लगाए गए जीएसटी को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *