स्यानाचट्टी में एनएच के पुल पर पहुंचा यमुना का पानी

Spread the love

उत्तरकाशी। भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी में यमुना नदी का पानी यमुनोत्री हाईवे पर बने मोटर पुल तक पहुंच गया है। जिससे मोटर पुल को खतरा पैदा हो गया है। वहीं स्यानाचट्टी में नदी के किनारे होटल भी जलमग्न हो रखे हैं। जिले में निरंतर हो रही बारिश लोगों के लिए दिन प्रतिदिन मुसीबत बनती जा रही है। यमुनोत्री क्षेत्र में गत शुक्रवार रात को हुई बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया। जिससे स्यानाचट्टी और निचले क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों की मुश्किलें ओर बढ़ गई है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी के किनारे से लगे होटलों की निचली मंजिलें पानी में डूबी हुई हैं। वहीं स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील के कारण यमुना नदी के तल पर मलबा इतना ज्यादा भरा हुआ है, कि नदी का पानी पुल को छूने लगा। सिंचाई विभाग द्वारा झील से मलबा हटाया जा रहा तथा नदी को चैनेलाइज किया जा रहा है। लेकिन भारी बारिश के कारण लगातार यमुना नदी का जल स्तर बढ़ रहा है, जिससे नदी में मलबा भरता जा रहा है और नदी का तल भी बढ़ रहा है। इससे नदी के पानी के थपेड़े पुल पर लग रहे हैं, जिससे मोटर पुल को खतरा हो पैदा हो गया है। यमुना के किनारे होटलों की दूसरी मंजिलें भी पानी में डूबी हुई हैं। वहीं दूसरी ओर नदी के चैनलाइजेशन के लिए सिंचाई विभाग की मशीनें लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *