आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे यश दयाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने की पुष्टि

Spread the love

नईदिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल हिस्सा नहीं लेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबाट ने क्रिकबज से इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दयाल अभी भी टीम के कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा हैं और फिलहाल उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को टीम में नहीं जोड़ा जाएगा। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
बोबाट ने बेंगलुरु में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा यश टीम में शामिल नहीं होंगे। जैसा कि आप जानते हैं, वह एक निजी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। और यह साफ करने के लिए कि हम अब तक यश का पूरा साथ देते आए हैं। यह इस बात से जाहिर होता है कि जब हमारे पास खिलाड़ियों को रिटेन करने या रिलीज करने का मौका था, तब हमने उन्हें रिटेन किया था।
दयाल ने आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से खेलते हुए 15 मैचों में 36.15 की औसत के साथ 13 विकेट लिए थे। दयाल ने अपने आईपीएल करियर में 43 मैच खेले हैं, जिसमें 33.90 की औसत और 9.57 की इकॉनमी रेट से 41 विकेट लिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जेद्दा में आईपीएल 2026 में हुई छोटी नीलामी से पहले दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जिस पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। बता दें कि उनके खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे थे। तब से दयाल को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से बाहर रखा गया है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें पूरे घरेलू सीजन के लिए टीम में नहीं चुना था।दयाल पर 2 अलग-अलग मामलों में यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप दर्ज हैं। गाजियाबाद की एक महिला ने आरोप लगाया था कि दयाल ने शादी का झांसा देकर 5 साल तक उसका शारीरिक और भावनात्मक शोषण किया। उसकी शिकायत के बाद दयाल पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा क्रिकेटर पर जयपुर में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का भी आरोप दर्ज है।
बल्लेबाज: रजत पाटीदार, टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और विहान मल्होत्रा। विकेटकीपर: फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा और जॉर्डन कॉक्स। ऑलराउंडर: जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान और सात्विक देशवाल। गेंदबाज: अभिनदंन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम, भुवनेश्वर कुमार, सूयश शर्मा, नुवान तुषार, जैकब डफी और विकी ओस्तवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *