करन माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस की कमान, यशपाल आर्य बने नेता प्रतिपक्ष

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्घ्यक्ष करन माहरा को बनाया गया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य होंगे। उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्घ्मेदारी भुवन चंद्र कापड़ी को सौंपी गई है। रविवार देर शाम को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल और उप नेता विधायक दल की नियुक्ति की। वहीं नवनियुक्घ्त प्रदेश अध्घ्यक्ष करन माहरा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। अब लोगों में विश्घ्वास जगाना है और पार्टी को आगे बढ़ाना है।
2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम से उतरी थी। लेकिन मोदी मैजिक और भाजपा के मुकाबले कमजोर संगठन का खामियाजा उठाना पड़ा। यही वजह है कि बीजेपी ने सत्ता में रहते हुए वापसी का मिथक तोड़ दिया। 47 सीट जीत पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दोबारा मौका भी मिला।
कांग्रेस के सामने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन को सुधारने की चुनौती है। पांचवीं विधानसभा के चुनाव में पार्टी प्रदेश की सत्ता में आने के बजाय दोबारा विपक्ष में पहुंच गई है। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान इस हार के लिए प्रदेश अध्यक्ष पद से गणेश गोदियाल का इस्तीफा ले चुका है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *