उत्तराखंड

यशवंत यशवंत पंवार बने एबीवीपी के महानगर महामंत्री, डा. रौथाण दोबारा अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को एसजीआरआर पीजी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में महानगर इकाई की घोषणा की। जिसमें डा. जेवीएस रौथाण को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। जबकि प्रांत मीडिया संयोजक व डीएवी के छात्र नेता यशवंत पंवार को महानगर महामंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी रमाकांत श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी की घोषणा की। संगठन ने डा. रौथाण को दोबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी के साथ यशवंत पंवार को दोहरी जिम्मेदारी दी है। यशवंत पंवार पिछले साल डीएवी में छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके हैं। ऐसे में छात्रों की समस्याओं को लेकर उनकी सक्रियता के चलते ही उन्हें दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डा. ममता सिंह, प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुंदरियाल, प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत,विभाग प्रमुख डॉ कौशल कुमार, विभाग संगठन मंत्री नागेंद्र बिष्ट,सोशल मीडिया संयोजक हनी सिसोदिया और पूर्व महानगर मंत्री उज्ज्वल सेमवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!