टेनिस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में यश्विन, ओम, स्वनिका, जया

Spread the love

देहरादून। शांति टेनिस अकादमी डालनवाला में चल रही इंडियन ट्री जूनियर्स आईटीएफ(जे 60) टेनिस प्रतियोगिता के पांचवें दिन गुरुवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में देश-विदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। बालक वर्ग के सिंगल्स मुकाबलों में कोर्ट नंबर-01 पर यस्विन दहिया ने आदित्य मौर को एकतरफा मुकाबले में 6-0, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट नंबर-02 पर ओम वर्मा ने सिवतेज सिरफुले को 6-2, 7-6(2) से पराजित किया। कोर्ट नंबर-03 पर देव विपुल पटेल ने आरव चावला को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम चार में स्थान बनाया। बालिका वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले। कोर्ट नंबर-01 पर यूएसए की स्वनिका राय ने भारत की दिया चौधरी को 4-6, 6-3, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कोर्ट नंबर-02 पर जया कपूर ने दीपशिखा विनियागामूर्थी को 3-6, 6-3, 6-2 से हराकर उलटफेर किया। वहीं कारथिका पदमाकुमार ने समारिका कोहली को 6-2, 6-4 से पराजित किया। कोर्ट नंबर-04 पर इहा जोशी ने दिशा कुमार को 7-6(2), 6-2 से हराया। इसी कोर्ट पर हर्षित कतकम ने भी 6-4, 3-6, 6-3 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। डबल्स मुकाबलों में हांगकांग के एलेक्स लैप हंक हुइ और आदित्य मौर की जोड़ी ने वीरेन्द्र मदाम व पंसुल ओबोवेजा को 6-4, 6-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग के एक अन्य डबल्स मैच में आहान और कारथिका पदमाकुमार की जोड़ी ने अनन्या चौधरी (कनाडा) और जान्वही तमीनीदी (भारत) को 7-6(6), 7-5 से पराजित किया। मुख्य कोच तुषार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे से चारों कोर्ट्स पर मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं यूटीए देहरादून के उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में टेनिस के प्रति युवाओं में आकर्षण बढ़ रहा है। जिससे राज्य में भविष्य में अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *