चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Spread the love

देहरादून । राजधानी में मौसम ने शुक्रवार को अजब तेवर दिखाए। दिन में चटख धूप के साथ उमस भरी गर्मी पड़ी, जिससे शहरवासी परेशान रहे। शाम ढलने पर भी गर्मी बरकरार रही, लेकिन रात गहराते ही हवाएं चलीं और गरज के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। इससे तापमान गिरा और लोगों को राहत मिली। वहीं शनिवार की सुबह दून में फिर चटख धूप खिल आई है।
मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को राजधानी देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में मौसम के बदले मिजाज के चलते आंधी के साथ बिजली कड़कने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है।
राजधानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री पहुंच गया। सुबह आठ बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया तो दोपहर तक लोग बेहाल हो गए। इस दौरान आर्द्रता भी 80 फीसदी रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि गर्मी से बेहाल लोगों को पंखे और कूलर से भी राहत नहीं मिली।
घर से बाहर निकलने वाला हर शख्स पसीना पोंछता नजर आया। बाजारों में खरीदारी को पहुंची महिलाओं को भी गर्मी के खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने बेचौनी महसूस की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *