यति नरसिंहानंद को दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग ने हिंदू महासभा के अधिवेशन में जाने से रोका, किया नजरबंद

Spread the love

गाजियाबाद, एजेंसी। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को गुरुवार को पुलिस ने मंदिर में ही नजरबंद कर दिया। यति नरसिंहानंद को दिल्ली स्थित बिड़ला मंदिर में चल रहे अखिल भारत हिंदू महासभा के सम्मेलन में जाना था।
यति नरसिंहानंद ने बताया कि उन्हें हिंदू राष्ट्र के विषय में अपने विचार रखने के लिए मुख्य वक्ता के रूप में बुलाया गया था। इसकी सूचना पुलिस को एक हफ्ते पहले ही दे दी गई थी। सूचना देने से लेकर कार्यक्रम के एक दिन पहले तक पुलिस और प्रशासन ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। अचानक गुरुवार की सुबह दिल्ली पुलिस के खुफिया विभाग, संसद भवन के अधिकारियों की एक टीम ने मंदिर में डेरा डाल दिया और दिल्ली जाने से रोक दिया।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने पहले आकर मुझे दिल्ली के कार्यक्रम को रद्द करने के कहा लेकिन मैंने मना कर दिया। उसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल सहित वेव सिटी थानाध्यक्ष बृजेश कुमार कुशवाहा और एसीपी ने महामंडलेशर सहित अन्य संतों को मंदिर में ही नजरबंद कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *