पांच मई से गोरलचौड़ में लगेगा योग शिविर

Spread the love

 

चम्पावत। चम्पावत में पांच मई से तीन दिनी योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान मंच की जिला इकाई की मासिक बैठक ये निर्णय लिया। शिविर की सफलता के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। रविवार को कुर्माचंल ऐग्लों संस्त विद्यालय में भारत स्वाभिमान मंच की बैठक हुई। जिला प्रभारी लोकमणि पंत ने बताया कि पांच से सात मई तक तीन दिनी योग शिविर गोरलचौड़ मैदान में होगा। बताया कि इसके लिए आगामी तीन मई को बैठक में चर्चा की जाएगी। योग शिविर की सफलता के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने योग शिविर में हर तरह का सहयोग देने की बात कही। बैठक में आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। बैठक में ड़भुवन चंद्र जोशी, नारायण दत्त गड़कोटी, केके जोशी, राजेंद्र गहतोड़ी, गिरीश चंद्र जोशी, शंकर दत्त फुलारा, तारा दत्त पांडेय, मदन सिंह महर, इंद्र सिंह महर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *