प्रशासन की पहल पर रुद्रप्रयाग संगम में हुआ योग शुरू

Spread the love

रुद्रप्रयाग। भगवान रुद्रनाथ मंदिर से सटे रुद्रप्रयाग संगम में योगाभ्यास शुरू हो गया है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की पहल पर रुद्रप्रयाग संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। रविवार सुबह जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संगम तट पर योग की पहली क्लास में प्रतिभाग करते हुए इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है। रविवार सुबह संगम तट पर योग करने पहुंचे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने जिला अधिकारी के प्रयास की सराहना की। कहा कि भगवान रुद्रनाथ की नगरी में संगम तट पर योग अभ्यास शुरू होना प्रशासन की अभिनव पहल है। भगवान नारद की तपस्थली का सदुपयोग किया जा रहा है और पहली बार यहां योग शुरू किया गया है। जिलाधिकारी ड सौरभ गहरवार ने इस प्रयास का श्रेय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दिया। कहा कि अलकनंदा और मंदाकिनी के संगम पर योग अभ्यास करना अपने आप में एक आनंद की अनुभूति देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दिनचर्या में योग अभ्यास को शामिल करने की अपील की। कहा कि हर रविवार को यहां योग किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी ने संगम तट पर बने मंदिर एवं आश्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनिवार्य प्रयास करने के निर्देश भी दिए। मौके पर योग प्रशिक्षक मयंक पंवार ने योग प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर तनुज कांबोज, रुद्रप्रयाग निर्भय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील, वैक्क्तिगत सहायक ओम प्रकाश बिष्ट, सौरभ असवाल, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, अध्यक्ष व्यापार सभा रुद्रप्रयाग राय सिंह बिष्ट, सभाषद सुरेंद्र सिंह रावत, अजय सेमवाल, ग्राम प्रधान मयकोटी अमित प्रदाली सहित कई अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *