योगदा सत्संग सोसायटी ने द्वाराहाट अस्पताल को एंबुलेंस प्रदान की

Spread the love

अल्मोड़ा। योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया के स्थानीय आश्रम की ओर से सीएचसी में अत्याधुनिक सुविधायुक्त एंबुलेंस प्रदान की गई है। अस्पताल में हुए एक सादे कार्यक्रम में सोसायटी के प्रतिनिधियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. तपन शर्मा को इसकी चाबी सौंपी। इस मौके पर मौजूद विधायक विधायक महेश नेगी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल साह व एसडीएम आरके पांडे ने संस्था के योगदान की सराहनी की और उनका ने योगदा आभार जताया। इस मौके पर बताया गया कि सोसायटी ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जरूरतमंद लोगों को राशन किट, दवाई, मास्क, सैनिटाइजर सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की है। वहीं विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से गांवों में शिविर लगाने के साथ टेलीमेडिसिन की सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. शर्मा ने बताया कि एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सभी आपात कालीन सुविधाए मौजूद हैं। निश्चित ही स्थानीय मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। विधायक नेगी ने कहा कि सीएचसी में अन्य आवश्यक सामग्री भी जल्दी ही उपलब्ध करायी जा रही है। इस दौरान योगदा आश्रम के प्रतिनिधि के रूप में डिवाइन वॉरियर्स के तुषार मठपाल, डॉ. हितेश बोरा, अनुज उपाध्याय, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, चिन्मय मठपाल, अमन बिष्ट, युगल किशोर आर्य आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *