योगेंद्र अध्यक्ष व कुलदेव बनें महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें योगेंद्र सिंह राणा को अध्यक्ष व कुलदेव राणा को महामंत्री चुना गया।
आयोजित द्विवार्षिक सम्मेलन में विगत वर्षों के आय-व्यय का ब्योरा रखते हुए संगठन की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। तत्पश्चात चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रदीप सुंद्रियाल व एडीओ पंचायत अनूप भंडारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू करवाई गई। अध्यक्ष पद पर योगेंद्र राणा ने पूरण सिंह नेगी को दो मतों से परास्त किया। जबकि महामंत्री पद पर कुलदेव राणा ने मनीष काला को परास्त किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संतन सिंह बिष्ट, निर्वतमान अध्यक्ष विपुल डंडरियाल व जिला महामंत्री दीपक नेगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *