आप ने भाजपा पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Spread the love

बागेश्वर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर अपने कार्यकर्ताओं को सरकारी नौकरी देने का आरोप लगाया है। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक तरफ युवाओं को नौकरी देने की बात कहकर विज्ञप्ति निकाल रही है, वहीं दूसरी ओर बैक डोर से अपने कार्यकर्ताओं को सरकारी नौकरी दे रही है। युवाओं के साथ छलावा करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। कार्यकर्ता गुरुवार को मंडलसेरा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चें पर फेल हो गई है। महंगाई चरम पर है। इस पर लगाम लगाने के बजाए सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होने लगी है। सरकारी नौकरी देने की बात करने वाली यह सरकार अपने कार्यकर्ताओं को सरकारी नौकरी में फिट करने लगी है। युवा हजारों रुपये फार्म भरने आदि में खर्च कर रहे हैं। उन्हें नौकरी देने के बजाए सरकार मनमानी कर रही है। इस तरह की नीति को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भीम कुमार, किशन विश्वकर्मा, प्रमोद कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *