आप प्रदेश प्रभारी ने बांटे कार्यकर्ताओं को दायित्व

Spread the love

—————36
रुद्रपुर। आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी चुनाव पर विचार-विमर्श किया गया और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तय की गई नगर के एक होटल में पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिल्ली के विधायक दिनेश मोहनिया ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जी-जान से जुटने की अपील की। शनिवार को कार्यकर्ताओं को सम्बोधन में मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से क्षेत्र में पार्टी को और मजबूत करने के लिए बूथ कमेटी के गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में प्रत्येक विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के चयन के लिए बूथ सर्वे किया जा रहा है। अभी तक किसी सीट पर किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की आम सहमति से उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा संगठन मंत्री अमरदीप सिंह विर्क ने किया। बैठक में विजय वर्मा, मीना विश्वास, रवि कुमार, सुरेंद्र कंबोज, डॉ. आनंद विश्वास, सुभाष व्यापारी, अजीत मौर्य, सिमरनजीत सिंह, मोहम्मद अहमद, भुवन बिष्ट, सत्येंद्र सिंह, निशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *