जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। आम आदमी पार्टी के यूथ प्रदेश अध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी सतपुली को ज्ञापन सौंपकर सतपुली चिकित्सालय में लोगों की आरटीपीसीआर जांच कराने की मांग की।
दिगमोहन नेगी ने कहा कि सतपुली पांच विकासखंडों का केंद्र है। इसके बावजूद भी यहां पर कोरोना की आरटीपीसीआर जांच नहीं हो रही है। कोरोना जांच की सुविधा न होने से लोगों को आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए कोटद्वार और पौड़ी जाना पड़ रहा है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सैकड़ों प्रवासी प्रतिदिन अपने गांव लौट रहे है, लेकिन उनकी कोरोना जांच न होने की वजह से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। ज्ञापन देने वालों में दिगमोहन नेगी प्रदेश यूथ अध्यक्ष, अनीता रावत महिला नगर अध्यक्षा सतपुली शामिल थे।