आप ने बैरागी र्केप में लगाया रिपेयर र्केप

Spread the love

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी ने कनखल स्थित बैरागी र्केप में मोहल्ला रिपेयर र्केप लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर कई लोगों ने अपना नामांकन कराया। मोहल्ला रिपेयर र्केप में इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, वेल्डिंग, कारपेंटर संबंधित सिविल रिपेयरिंग कार्य निशुल्क कराएं जा रहे हैं। आप की महिला मोर्चा की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी ने कहा कि मोहल्ला रिपेयर र्केप का उद्देश्य लोगों को महंगाई के इस दौर पर छोटे-छोटे घरेलू कार्य निशुल्क कराकर राहत देना है। दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार की जन कल्याणकारी योजनाए लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा कि रोजमर्रा की चीजें जैसे गैस, डीजल, पेट्रोल, अनाज, सब्जियां, बच्चों की फीस, यूनिफर्म, बिजली-पानी सब महंगा हो रहा है। इससे स्पष्ट है कि कुछ पार्टियां आम लोगों का उपयोग केवल चुनाव में करती हैं। जनता की समस्याओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती। पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि हरिद्वार में आप का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। वार्ड अध्यक्ष विजेंद्र कुमार ने कहा कि बैरागी र्केप के लोगों में मोहल्ला रिपेयर र्केप को लेकर काफी उत्साह है। इस अवसर पर अमनदीप, ग्रामीण संजू नारंग, धीरज पीटर, किरण कुमार दुबे, प्रवीण कुमार, मयंक गुप्ता, शुभम सैनी, विजेंद्र कुमार, देवराज सैनी, हेमेंद्र नेगी, दयाराम, संजय गौतम, अक्षय सैनी, तिलकराज आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *