सड़क की बदहाली पर भड़की आप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर स्थानीय प्रशासन को अवगत कराने का भरोसा दिया। साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर से बिल्लकेदार होते हुए घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज तक जाने वाली सड़क की सुध स्थानीय विधायक पौड़ी द्वारा ना लिये जाने पर रोष जताया गया। कहा कि सड़क पर गड्ढे पड़े हैं और उबड़-खाबड़ सड़क पर जाने को जनता मजबूर है।
भ्रमण के दौरान खंदूखाल में आयोजित बैठक में पौड़ी विधानसभा प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि श्रीनगर तहसील के सल्डा, मुछियाली, रामपुर कांडी, खंदुखाल आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया। किंतु स्थानीय विधायक द्वारा उक्त क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। कहा कि स्थानीय विधायक केवल मंत्रियों के पीछे घूमते रहते है, लेकिन स्थानीय मुद्दों पर गांवों में नहीं आते है। कहा कि वे श्रीनगर बिल्लकेदार सड़क और क्षेत्र में पानी की किल्लत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के साथ मिलकर विधायक मुकेश कोहली का जल्द घेराव करेंगे। आप नेता गणेश भट्ट ने कहा कि पौड़ी विधायक नई सड़कों के उद्घाटन के नाम पर खूब वाहवाही बटोर रहे हैं लेकिन उनकी अपनी गृह क्षेत्र की मुख्य रोड बिल्केदार से घुडदौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज तक जर्जर अवस्था में है जिसकी उन्होंने पिछले 4 वर्षों में सुध नहीं ली। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने क्षेत्र में जल की भारी किल्लत और रेलवे परियोजना में प्रभावितों के मुआवजा वितरण देरी की समस्या को आप नेताओं को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में दर्जनों ग्रामीणो को आम आदमी पार्टी का फ्री बिजली और रोजगार गारंटी कार्ड सहित राम मंदिर अयोध्या यात्रा के सांकेतिक टिकट वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन हरीश भट्ट ने किया। राजेंद्र प्रसाद को बूथ अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *