आप ने दी जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार : आम आदमी पार्टी की ओर से सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की।
गुरुवार को गोविंदनगर स्थित आमआमदी पार्टी के कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आमआदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के रूप में जो देश को क्षति पहुंची है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। सीडीएस के पद पर रहने के बाद भी वह उत्तराखंड के हितों के बारे में सोचते थे। जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी की मौत से पूरा देश दुखी है। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष अध्यक्ष राजेन्द्र जजेड़ी, सह संगठन मंत्री सुबोध ममंगाई, नगर अध्यक्ष संजय भाटिया, उपाध्यक्ष जीवन जलाल, सतीश चन्द्र तिवारी, हरस्वरूप वेदवाल, विक्रम चौधरी, भाष्कर बुड़ाकोटी, सन्दीप सिंह, महिताब सिंह रावत, विनोद सामंत, शिवकुमार धस्माना, अमिता साहनी, शबनम सैफी, जसपाल रावत, रमेश जाटव, आकाश ढौंढ़ियाल, आशीष ध्यानी, हरस्वरूप वेदवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *