आप ने किया सरकार की बुद्घि-शुद्घि को यज्ञ

Spread the love

हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी ने प्रेम नगर घाट पर प्रदेश की बदहाल स्थिति को लेकर सरकार की बुद्घि-शुद्घि के लिए यज्ञ किया। राज्य निर्माण में शहीद हुए राज्य आंदोलनकारियों को दीपदान कर श्रद्घांजलि अर्पित की। पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि आज पूरा प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन 22 वर्षों में प्रदेश की जो बदहाल स्थिति है, इसमें भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियां दोषी हैं। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हुई है। प्रदेश का युवा बेरोजगार है, भ्रष्टाचार चरम पर है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेश सरकार की बुद्घि-शुद्घि के लिए हवन कर रही है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह की घटनाएं हुई उसने राज्य के बेरोजगार युवाओं को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है । आप कार्यकर्ताओं ने दीपदान कर राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को श्रद्घांजलि अर्पित भी की। इस अवसर पर अनिल सती, आशीष गौर, धीरज, नवीन मारिया, प्रवीण सिंह, विशाल सैनी, दीप्ति चौहान,ातु सिंह, मयंक गुप्ता, संजय गौतम, मोनू, गोपी, विशाल शर्मा, पंडित सुखदेव नौटियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *