आप ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद में आम आदमी पार्टी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। आप जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पुनेड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता केदार पुनेड़ी, पुनेड़ी महर, मडगल, सिलौली, मण, घुनसेरागांव गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। साथ ही भाजपा कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही राजनीतिक दलों ने सीमांत की जनता को बारी-बारी से धोखा देने का कार्य किया है। उन्होंने आगामी चुनाव में आप के पक्ष में मतदान करने की अपील की। पुनेड़ा ने कहा जिला मुख्यालय के साथ ही डीडीहाट, धारचूला क्षेत्र में कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। यहां महासचिव लेफ्टिनेंट सुषमा बिष्ट माथुर, संगठन मंत्री गिरीश जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद सिंह बिष्ट, कैप्टन महादेव भट्ट, ड़ ललित मोहन भट्ट, अशोक पांडेय, मुकेश पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *