आप ने निकाली आक्रोश रेैली

Spread the love

भाजपा व कांग्रेस पर लगाया जनता को गुमराह करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली। राज्य स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा व कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी के युवा नेतादिग्मोहन नेगी की ओर से राज्य के 21 वर्ष पूर्ण होने पर सतपुली स्थित निजी रिसोर्ट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिग्मोहन नेगी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में शहीद हुए लोगों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस सोच के साथ आंदोलनकारियों ने उत्तराखंड राज्य गठन के लिए अपना योगदान दिया सरकार उन्हें पूरा नहीं कर पाई है। भाजपा व कांग्रेस ने प्रदेश की सत्ता में बैठकर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अभाव में पर्वतीय क्षेत्रों से लगातार पलायन होता जा रहा है। कहा कि ऐसे में अब प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प को तलाश रही है। ऐसे में आमआदमी पार्टी ही प्रदेश का बेहतर विकास कर सकती है। इस मौके पर प्रेम सिंह रावत, अनीता रावत महिला अध्यक्ष चौबट्टाखाल, युधवीर सिंह, विजय सिंह, विजयपाल, पूजा रमोला, प्रिन्स गुसाईं, ऋषि रावत, मोनिका देवी, पूनम, मोनिका, संगीता, हिमानी, रोहित, रजत, ऋतिक ,पवन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *