मुफ्त के सपने दिखाकर प्रदेश को बर्बाद करना चाहती है आप: जखमोला

Spread the love

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर जनरल (सेनि) डॉ. चंद्रकिशोर जखमोला ने दिया पार्टी से इस्तीफा
कहा, आम आदमी पार्टी के पास उत्तराखंड के विकास को लेकर नहीं है कोई भी विजन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर जनरल (सेनि) डॉ.चंद्रकिशोर जखमोला ने अपने पद व पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के नेताओं पर मुफ्त की राजनीति कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि आमआदमी पार्टी के पास उत्तराखंड केविकास को लेकर कोई भी योजना नहीं है। दिल्ली में बैठे पार्टी के नेता केवल बिजली , पानी व अन्य संसाधन मुक्त देने की बात कहकर प्रदेश की सत्ता तक पहुंचा चाहते हैं।
रविवार को डॉ.चंद्रकिशोर जखमोला ने हिल्ट्रॉन शिक्षण संस्थान में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह करीब एक वर्ष पूर्व आमआदमी पार्टी से जुड़े थे, लेकिन पार्टी के बीच रहकर उन्हें मालूम हुआ कि दिल्ली में बैठे नेताओं के पास उत्तराखंड के बेहतर विकास को लेकर कोई योजना नहीं है। आम आदमी पार्टी केवल मुफ्त में चीजे उपलब्ध करवाकर प्रदेश की जनता का शोषण करना चाहती है। कहा कि यदि जनता को बिजली, पानी या अन्य सांसाधन मुफ्त मिलेंगे तो इसका असर सरकारी राजस्व पर पड़ेगा, जिससे प्रदेश में महांगाई व बेराजगारी चरम पर होगी। कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों का ही भ्रमण किया है। जबकि, आज तक उन्होंने पहाड़ी क्षेत्रों का कोई भी दौरा नहीं किया। ऐसे में उन्हें नहीं लगता कि आमआदमी पार्टी पर्वतीय क्षेत्रों के लिए कुछ कर सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह बिना किसी दल से जुड़े जनता की सेवा करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *