नवंबर तक प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी आप रू मोहनिया

Spread the love

काशीपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा है कि अगले महीने (नवंबर) तक पार्टी सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देगी। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि वह पांच साल में किए गए विकास के पांच काम गिनाए। क्या काम किया है यह लेकर जनता में जाएं, जनता बताएगी कि किसको वोट करना है। मोहनिया शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
काशीपुर को जिला बनाने की मांग पर दिनेश मोहनिया ने कहा कि जनता की मांग पर वह हमेशा खड़े हैं। उसके लिए जितने भी जिले बनाने पड़े उन्हें बनाया जाएगा। कहा कि पार्टी की रोजगार गारंटी योजना वर्ष 2022 में टर्निंग प्वाइंट साबित होगी। जिस तरह युवाओं में योजना को लेकर उत्साह है उससे लगता है कि कोई पार्टी यदि बेरोजगारी का समाधान कर सकती है तो वह आम आदमी पार्टी ही है। लोगों का भरोसा विश्वास आम आदमी पार्टी के ऊपर बढ़ रहा है। पार्टी का घोषणा पत्र तैयार हो रहा है। आप को भाजपा की बी टीम बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 20 साल से भाजपा और कांग्रेस ने अदल बदल कर शासन किया है किसी ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली ,पानी की बात नहीं की। आम आदमी पार्टी कांग्रेस भाजपा की बी पार्टी नहीं बल्कि जनता की पार्टी है। मोहनिया ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड को लेकर पीएम मोदी की कोई प्रतिक्रिया ना देना संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त कर उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग की। यहां चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन दीपक बाली, पार्टी के महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *