घर-घर जाकर बिजली गारंटी कार्ड का रजिस्ट्रेशन करेगी आप

Spread the love

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की ओर से उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा के बाद सोमवार को हरिद्वार से आप ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर बिजली गारंटी कार्ड योजना का रजिस्ट्रेशन करेंगे। सरकार आने के बाद रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों की सबसे पहले बिजली माफ की जाएगी। ऐसा दावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए किया है। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में दिल्ली मॉडल को घर घर तक ले जाने की कवायद तेज कर दी है। फ्री बिजली अभियान के तहत यूनिक बिजली गारन्टी कार्ड योजना का डिजिटल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रत्येक विधान सभा मे घर घर तक पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है परिवारों को बिजली गारंटी कार्ड दिए जाएंगे। कार्यकर्ता एक फॉर्म भी लोगों से भरवाएंगे। आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने बताया कि सोमवार से कार्यकर्ताओं ने अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय माह में रोजगार, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर बड़ी घोषणा आम आदमी पार्टी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *