युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के हर पहलू की जानकारी होनी चाहिए

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
राठ महाविद्यालय के कला संकाय की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को आजादी के सभी आंदोलनों की जानकारी होनी चाहिए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जितेंद्र कुमार ने कहा कि 12 मार्च से ही नमक कानून के खिलाफ आंदोलन शुरू हुआ था। यह आंदोलन 80 आंदोलनकारियों के समूह से शुरू हुआ और अंत तक इस आंदोलन में हजारों लोग जुड़ गए। आंदोलन का नेतृत्व महात्मा गांधी ने किया था। डा. राजीव दुबे ने कहा कि युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के हर पहलू से अवगत होना चाहिए। डा. अखिलेश सिंह ने कहा कि दांडी यात्रा भारत के स्वाधीनता संग्राम में एक महत्वपूर्ण आंदोलन है। प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पांच अप्रैल तक विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसके तहत निबंध प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान, भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। कार्यक्रम में डा. देवकृष्ण, डा. लक्ष्मी नौटियाल, उमेश चंद्र बंसल, डा. बीरेंद्र चंद, मनोज कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *