युवाओं को मिलेगी सेना भर्ती की जानकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। नगर सेवायोजन कार्यालय की ओर से कोटद्वार में होने वाली सेना भर्ती रैली हेतु युवाओं के लिए एक दिवसीय मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को सेना भर्ती हेतु पात्रता संबंधी शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम, पूर्व में आयोजित परीक्षाओं के आधार पर सैंपल पेपर समाधान आदि की जानकारियां दी जाएगी।
जानकारी देते हुए नगर सेवायोजन अधिकारी व उप प्रमुख यूईबी श्रीनगर मुकेश प्रसाद रयाल ने बताया कि मार्गदर्शन सत्र का आयोजन पौड़ी, कोट, खिर्सू, कल्जीखाल, पाबौ व थलीसैंण विकासखंडों में एक-एक दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को ईटीसी पौड़ी में मार्गदर्शन सत्र आयोजित होगा। जबकि 26 नवंबर को कल्जीखाल, 28 नवंबर को खिर्सू, 2 दिसम्बर को कोट, 4 दिसम्बर को पाबौ तथा 10 दिसम्बर को थलीसैंण ब्लाक में मार्गदर्शन सत्र आयोजित होगा। सभी सत्र संबंधित ब्लाकों के विकास खंड कार्यालयों में ही आयोजित होंगे। प्रतिभाग करने हेतु युवाओं को संबंधित खंड कार्यालयों में दिये गये लिंक अथवा क्यूआर कोड के द्वारा पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी किसी भी समस्या के समाधान हेतु प्रात: 11 से अपराह्न 4 बजे तक 01346-252207 फोन नंबर के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारियों के द्वारा करायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *