ट्रैकिंग को रोजगार से जोड़े युवा: जिलाधिकारी

Spread the love

युवाओं ने की बुआखाल से झंडीधार तक की ट्रैंकिंग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ट्रैकिंग कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने युवाओं को ट्रैकिंग को रोजगार से जोड़ने की सीख दी। इस दौरान युवाओं ने बुआखाल से झंडीधार तक ट्रैकिंग की। ट्रैकिंग पर चल रहे युवाओं को मार्ग पर उगी जड़ी बूटियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में 26 जुलाई से बर्ड वाचिंग की कार्यशाला शुरू हुई। रविवार को समापन अवसर पर बुआखाल से झंडीधार तक ट्रैकिंग का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे भी शामिल हुए। ट्रैकिंग पर गए युवाओं को जिलाधिकारी ने ट्रैकिंग की महत्ता और इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने की विधाओं की सीख दी। डीएम ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन पक्षियों की पहचान की जा रही है। उनकी जानकारी के लिए पर्यटक स्थलों पर बोर्ड भी लगाए जाएं ताकि आमजन के अलावा पर्यटकों को भी इस बारे में जानकारी मिल सके। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने पांच दिवसीय बर्ड वाचिंग प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पर्यटन अधिकारी प्रकाश खत्री, प्रशिक्षक मोहम्मद अली, शिखर कौशिक, कीर्तिका, रितेश नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *