युवा पीढ़ी लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आएं

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : स्पिक मैके की ओर से राजकीय बालिका इंटर कालेज श्रीनगर और कारगिल शहीद कुलदीप सिंह राजकीय इंटर कॉलेज खण्डाह में शनिवार को ओड़िसी नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रसिद्ध ओड़िसी नृत्यांगना कलाकार प्रज्ञा घोष ने विविध भारतीय शास्त्रीय नृत्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवा पीढ़ी से लोक संस्कृति के संरक्षण की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। मौके पर ओड़िसी नृत्यांगना प्रज्ञा घोष ने छात्र-छात्राओं को ओड़िसी नृत्य विधा की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मनमोहक भावों के माध्यम से नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां भी दी। मौके पर शिक्षक महेश गिरि ने कहा कि संगीत व कला से हर इंसान किसी-ना-किसी रूप में अवश्य जुड़ा होता है। छात्रों में छिपी कला को उभारने व निखारने के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर अवश्य होने चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य विक्रम सिंह नेगी ने स्पिक मैके के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की प्रशंसा की। इस मौके पर गोविन्द नंथवान, राजवीर बिष्ट, जसपाल बिष्ट, भाष्कारानंद गौड़, भगवती प्रसाद गौड़, सुनीता आर्य, दलवीर सिंह शाह, राजवीर बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *