युवा पीढ़ी को वर्षा जल के संरक्षण पर ध्यान देना होगा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नेहरू युवा केंद्र द्वारा कैच द रेन के तहत जिले के 50 से अधिक गांव में वर्षा जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जल संचय पर क्विज प्रतियोगिता, रैली, जल सवांद, जल चैपाल, दीवार लेखन, जल स्रोतों की सफाई आदि कार्यक्रम किये जा रहे है। वेबिनार में आकाशवाणी पौड़ी के उद्घोषक योगंबर पोली ने जल संरक्षण पर युवाओं को आओ बचाए जल तभी बचेगा कल का संदेश देते हुए जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि पौड़ी, चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के युवाओं के मध्य वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवियों तथा युवा मण्डलों के सदस्यों को विषय विशेषज्ञों द्वारा जल संरक्षण के पहलुओं से अवगत कराया गया। कहा कि युवा पीढ़ी को वर्षा जल के सरंक्षण व उसके उपयोग पर ध्यान देना होगा। जल स्रोतों के सरंक्षण पर भी श्रमदान के माध्यम से कार्य किये जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता निदेशक पराज संस्था पौड़ी विन्तेश्वर प्रसाद बलोदी ने जल संरक्षण पर जानकारी देते हुए कहा कि पहले समय में घरों की छत की बनावट ढलानदार होती थी, जिससे वर्षा जल को संरक्षित किया जाता था। आज आवश्यकता है कि घर की छतों पर जमा होने वाले बारिश के पानी को पाइप आदि से जोड़कर संरक्षित करने के लिए टैंक का निर्माण किया जाना चाहिए जिससे उस जल का उपयोग सिंचाई, कपड़े धोने में तथा पशुओं को नहलाने आदि में किया जा सकता है। वेबिनार में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवी कविता पंवार, वर्षा नेगी, ज्योति, हरिओम, शालिनी, कंचन, अनामिका, पूजा जुयाल, चमोली से वदंना, कमल, रूद्रप्रयाग से कविता जुगरान, विजय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *