डेढ़ किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

 

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट से जेल भेज दिया है। शुक्रवार रात पुलिस सिडकुल-बहादराबाद फोरलेन पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना मिली कि एक युवक सिडकुल राजा बिस्कुट चेकपोस्ट से कुछ दूरी पर गांजे को बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। राजपत्रित अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उसको इलेक्ट्रनिक कांटे पर वजन कराया तो उसमें डेढ़ किलो गांजा था। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आकाश कुमार पुत्र लालू सिंह निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद के पास से डेढ़ किलो गांजा मिला है। युवक शनिवार सुबह मेडिकल जांच के बाद कोर्ट से जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *