चोरी के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। चोरी के एक मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के कब्जे से घर से चोरी की गई सामग्री बरामद की है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार बीते 20 दिसंबर को लक्ष्मी टम्टा निवासी थाना बाजार ने उनके घर से चोरी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत पत्र में उन्होंने दुकान से 17 नई साड़ियां, 03 पीस ब्लाउज का कपड़ा, एक सूटकेस व 4,176 रुपये की नकदी समेत कुल करीब 15000 रुपये लागत की सामग्री चोर ली। तहरीर के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीत कर धारानौला चौकी प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने चोरी की घटना के खुलासे के लिए सभी संभावित स्थानों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी युवक अवधेश कुमार टम्टा पुत्र राजेश कुमार टम्टा, निवासी धार्मी मोहल्ला अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआई संजय जोशी के साथ कांस्टेबल खुशाल राम व हिमांशु शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *