युवक पर चाकू से किया हमला, घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बुद्धापार्क के समीप कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक को स्थानीय लोगों ने राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
घटना रविवार देर शाम की है। कुंभीचौड़ निवासी नीरज बुद्धा पार्क के समीप घूम रहा था। इसी दौरान कुछ युवक उसके समीप पहुंचे और उसके गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने नीरज पर चाकू से हमला किया और फरार हो गए। आसपास मौजूद लोग निजी वाहन से घायल नीरज को अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद कर रहे थे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई होने लगी और युवकों ने नीरज पर चाकू मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *