श्रीनगर गढ़वाल : पुराना पुल क्षेत्र में एक युवक ने अपने हाथ की कलाई की नस काट दी। किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिना एंबुलेंस का इंतजार किए घायल युवक को तत्काल थाने की गाड़ी से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया। एसएसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि अस्पताल पहुंचाने के बाद युवक का डॉक्टरों ने उपचार किया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर है। युवक रानीहाट (कीर्तिनगर) निवासी है। नस काटे जाने के कारणों का पता किया जा रहा है। (एजेंसी)