एंबुलेंस की चपेट में आकर युवक की मौत

Spread the love

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास मंगलवार देर रात एंबुलेंस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की ओर से शिकायत आने के बाद एंबुलेंस चालक के खिलाफ अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार की रात का हुआ, जब एक बाइक सवार युवक को पीछे से तक गति से आ रही एबुलेंस ने शनि मंदिर के नजदीक साइड मार दी। साइड लगने से बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गभीर हालत देखते हुए चिकित्सको ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर किया। जहां इलाज के दौरान जय कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी ब्रह्मपुरी लक्सर की मौत हो गई। भाई विजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *