तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के स्वजन की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
मोटाढांक चौराहे से पैदल ही दुर्गापुरी की तरफ आ रहे रमाकान्त सेमवाल को शंकर मार्केट के समीप एक कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल रमाकांत को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के ममेरे भाई अनूप चन्द्र ध्यानी की तरफ से पुलिस में तहरीर दी गई है। तहरीर में आयुष असवाल निवासी उमरावनगर (पदमपुर) पर लापरवाही व तेज गति से कार चलाने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *