कोतवाली के दरोगा से फोन पर भिड़ा युवक

Spread the love

हल्द्वानी। पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला सोमवार को कोतवाली पहुंच गई। रोती हुई महिला को देख कोतवाली में तैनात दरोगा ने उसके पति को फोन कर बुलाना चाहा तो वह उनसे ही भिड़ गया। इसके बाद पत्नी को फोन पर ही गाली देने लगा। गुस्साए दरोगा ने कार्रवाई का मन बनाया, लेकिन बाद में माफ कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला पति की प्रताड़ना से परेशान होकर कोतवाली पहुंच गई। मौके पर तैनात दरोगा ने महिला डेस्क से पीड़िता की मदद करने को कहा। डरी-सहमी महिला रोने लगी। इसी बीच दरोगा ने महिला के पति को कोतवाली बुलाने के लिए फोन किया तो वह दरोगा से ही भिड़ गया। बाद में मामला मुखानी थाना का होने के कारण महिला को वहां भेज दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद पति भी पत्नी की खोजबीन करते हुए कोतवाली पहुंच गया। यहां पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसकी जमकर डांट लगाई। हालांकि इस बीच वहां पर दरोगा मौजूद नहीं थे, लेकिन कुछ देर तक यह मामला कोतवाली में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *