पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट , गंभीर रूप से घायल

Spread the love

रुड़की()। पीतपुर गांव में नामकरण समारोह में शामिल होने आए युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने रास्ते में हमला कर दिया। बाइक रुकवाकर की गई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीतपुर निवासी ब्रिजेश की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। मंगलवार दिन में उनके घर पर बच्चे के नामकरण का समारोह था। तुगलपुर (खानपुर) से उसका रिश्तेदार कृष्णपाल पुत्र ओम प्रकाश भी इस समारोह में आया था। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि ब्रिजेश से रंजिश रखने वाले पीतपुर के नवीन पुत्र लाखन, शिशु पुत्र जनेश्वर, विपुल पुत्र सुशील, अभय पुत्र मांगा, सोनू पुत्र छोटा, सही राम पुत्र नरेश और अलगांवा, सहारनपुर के पूरण पुत्र विजेंद्र ने सीधड़ू गांव के पास उसकी बाइक रूकवाई और उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके घायल होने पर वे भाग निकले। बाद में उसे घायल एवस्था में सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे हरिद्वार हायर सेंटर रेफर किया गया है। उसके पिता ओम प्रकाश ने लक्सर कोतवाली में सभी सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोत वाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मुकदमे की विवेचना कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *