युवक ने गटका जहर

Spread the love

चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत बस्तिया निवासी एक युवक ने रविवार को विषाक्त पदार्थ गटक लिया। हालत खराब होने पर युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बस्तिया निवासी 40 वर्षीय केशव सिंह ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। कुछ देर बाद जब युवक की तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने तत्काल 112 में फोन कर युवक को किसी तरह उपजिला अस्पताल टनकपुर पहुंचाया। समय रहते युवक को उपचार मिलने से उसकी जान बच गई। बताया जा रहा है कि युवक रोजगार को लेकर काफी समस से तनाव में है। जिस कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि अब युवक की हालत खतरे से बाहर है। इधर, ड़ आफताब आलम ने बताया कि उपचार के बाद युवक को घर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *