छत पर टहल रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बालासौड़ क्षेत्र में छत पर टहल रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टामार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि बालासौड निवासी मनमोहन उम्र 34 वर्ष पुत्र स्व. रामदयाल शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक चक्कर आने के बाद वह छत के फर्स पर गिर गया। आनन-फानन में स्वजनों ने उसे निजी वाहन से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि मौत के पुख्ता कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *