युवती पर जानलेवा हमला करने वाला युवक दिल्ली से गिरफ्तार

Spread the love

कोटद्वार की युवती पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था बिहार का रहने वाला युवक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ले में युवती पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाने के लिए दिल्ली से कोटद्वार पहुंचा था।
कोतवाल प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मूल रुप से बिहार के जिला गोपालगंज के ग्राम सिरसा कालोनी निवासी पंकज कुमार बीती दो नवंबर को कोटद्वार पहुंचा और क्षेत्र की एक युवती पर जबरन शादी का दबाव बनाने लगा। मना करने पर युवक ने युवती पर जानलेवा हमला भी किया और घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि सोमवार को आरोपित पंकज कुमार को दिल्ली में बसंतकुंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *