स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि जिस युवक से स्मैक खरीदकर लाई गई थी, वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गत गुरुवार को रात के समय पुलिस त्रिलोकपुरी शनिदेव मंदिर कलालघाटी के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक युवक पर शक हुआ तो उसे रोका, तलाशी में उसके पास से 4.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान राजन सिंह नेगी उर्फ गोल्डी निवासी कमलगंज, कलालघाटी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उक्त स्मैक को वह अपने दोस्त सूरज कुमार निवासी तैलीपाड़ा दिल्ली फार्म कोटद्वार से खरीदकर लाया था। पुलिस सूरज की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *