तीलू रौतेली के जीवन से प्रेरणा लें युवा: महापौर

Spread the love

नजीबाबाद चौराहे के समीप तीलू रौतेली की प्रतिमा का हुआ अनावरण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि तीलू रौतेली ने अपने अदम्य शौर्य का परिचय देकर अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नें में दर्ज करवाया। युवाओं को तिलू रौतेली के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
रविवार को नजीबाबाद चौराहे के समीप वीर बाला तीलू रौतेली विचार मंच की ओर से वीर वीरांगना तीलू रौतेली की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि महापौर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीर-वीरागनाओं की भूमि रही है। ऐसा ही एक नाम महान वीरागना तीलू रौतेली का भी है। तीलू रौतेली ने अपने अदम्य शौर्य का परिचय देकर अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करवाया। तीलू रौतेली रानी लक्ष्मीबाई, दुर्गावती जैसी पराक्रमी महिलाओं में अपना एक उल्लेखनीय स्थान रखती है। छोटी आयु में सात युद्ध लड़ने वाली तीलू रौतेली संभवत: विश्व की एक मात्र वीरांगना है। कहा कि कोटद्वार के मुख्य चौराहे के समीप तीलू रौतेली की मूर्ति स्थापित होना पूरे शहर के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शौलेंद्र सिंह रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नगर आयुक्त वैभव गुप्ता, विचार मंच के अध्यक्ष साबर सिंह रावत, सचिव मेहरबान सिंह गोर्ला पार्षद कविता मित्तल, जगमोहन सिंह रावत, मेहरबान सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *