भालुओं के हमले से युवक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड के डागर पट्टी के रिंगोलगांव निवासी एक युवक पर दो भालुओं ने दिन में ही हमला कर दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह युवक ने अपनी जान बचाई। गांव के लोगों के शोर मचाने पर युवक की जान बच पाई। घायल को बेस चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है।
सोमवार को रिंगोल गांव निवासी नीरज 18 वर्ष पुत्र मणीराम भट्ट गांव से थोड़ी दूर कुलैंसैण में बनी छानियों में गया हुआ था। जहां पर दो भालुओं ने उसे अकेला देखकर हमला कर दिया। नीरज ने जब शोर मचाया तो आस-पास के लोगों ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर नीरज भालुओं से बच पाया। नीरज के पिता मणीराम भट्ट ने बताया कि उनके बेटे के मुहं, सिर व पावों पर भालुओं के हमले से गहरे घाव आए हैं। उन्होंने कहा कि नीरज को बेस अस्पताल श्रीकोट में उपचार के लिये भेज दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारी माणिकनाथ रेंज देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिली है। कहा वन विभाग की टीम घायल नीरज का हाल जानने अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने बताया कि घायल को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *